फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पानी भरने को लेकर दो पक्ष भिड़े, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाने के बजहाकुटी गांव में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर बच्चों के बीच विवाद में पड़ोसी परिवार भिड़ गए। एक-दूसरे पर धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला किया। दोनों पक्ष से आठ घायल हुए। पुलिस ने 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एक पक्ष से शकील अहमद की पत्नी सोनी ने बताया कि पानी भरने में बच्चों के विवाद में पड़ोसी किस्मत अली अपने पुत्र इसराइल, इस्माइल, वादिल, पत्नी गोलरी संग लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए। गाली गलौज कर घर में तोड़फोड़ की। विरोध पर उसे व परिवार की आसमां बानो, उसमीना, अफ्साना को पीटा। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। दूसरे पक्ष की इसराइल की पत्नी साबिरा ने बताया कि दरवाजे पर घरेलू काम कर रही थी। उसकी पुत्री इसरतुन हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। जहां पहले से मौजूद हनीफ ने पुत्री को पानी भरने से मना किया। वह हनीफ के घर शिकायत करने पहुंची। जहां हनीफ, साकिर, शकील ने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव को पुत्री इसरतुन, देवरानी बबली, ससुर किस्मत अली पहुंचे। इसी दौरान हनीफ पक्ष से जुल्फान, इरफान, जुल्फान के बहनोई चंदू, पीर अली ने सरिया, रॉड, भाले से हमला उन लोगों पर किया। भाला से ससुर किस्मत अली के सिर में गहरा घाव हो गया। उसकी पुत्री व देवरानी के सिर व शरीर में गंभीर चोट आई। घायल ससुर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें