फतेहपुर। जनपद में अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। टीम ने गुरुवार को भी दो नर्सिंग होम और एक क्लीनिक को सील किया है। इनमें शहर के कृष्णा फार्मास्यूटिकल, गाजीपुर के नम्रता नर्सिंग होम समेत गाजीपुर का ही एक अवैध क्लीनिक शामिल है।
तीनों बिना किसी रजिस्ट्रेशन व मानकों के विपरीत चल रहे थे। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए टीम ने छापेमारी कर तीनों अस्पतालों पर ताला जड़ दिया है। हाल ही में शहर के चार अस्पताल सील किए गए थे। एसीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि कार्रवाई जारी रहेगी।
बताया कि कोई भी व्यक्ति इस पर बारे में उनसे गोपनीय शिकायत भी कर सकता है। यदि किसी मरीज को क्लीनिक अथवा नर्सिंगहोम में इलाज के नाम पर बेवजह पैसे लिए जाएं तो इसकी भी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।