फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफपुर उपकेंद्र की दो मशीन जली, विभाग बेपरवाह

विज्ञापन
लतीफपुर उपकेंद्र की जली ओसीबी मशीन - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हसवा(फतेहपुर)। लतीफपुर उपकेंद्र की मशीन जल जाने से करीब 35 गांवों की पचास हजार की आबादी पिछले तीन दिन से परेशान है। उसे बिजली नहीं मिल पा रही है। एक मशीन के सहारे शिफ्टवार बिजली देकर औपचारिकता निभाई जा रही है। इसी उपकेंद्र की एक मशीन पिछले एक साल से जली पड़ी है, जिसे आज तक विभाग नहीं बनवा सका है।
विज्ञापन

खागा खंड तीन के लतीफपुर उपकेंद्र में तीन फीडर केे लिए अलग-अलग एक-एक ओसीबी मशीन लगी है। एक साल पहले एक फीडर की ओसीबी जल गई तब से उसे सही नहीं कराया गया। दूसरी मशीन में ओवरलोड कर सप्लाई देते रहे। अब रविवार को बारिश के दौरान दूसरी मशीन भी जल गई। अब एक मशीन के सहारे तीन फीडर की सप्लाई देने की कोशिश की जा रही है। चार-चार घंटे बिजली देकर काम चलाया जा रहा हैै। करीब 35 गांव की पचास हजार आबादी बिजली संकट से प्रभावित है।
ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अफसरों की लापरवाही के चलते एक-एक कर मशीन जलती जा रही है। अब ओवरलोड से तीसरी मशीन भी जल गई तो बड़ी दिक्कत हो जाएगी। सांड़ा गांव के मोहम्मद शाहिद ने कहा कि रोजा के समय बिजली की कटौती होने से दिक्कत बढ़ गई है। तीन से चार घंटा बिजली मिलती है। उसका भी कोई समय तय नहीं है। बेती के प्रमोद गुप्ता ने बताया कि एक साल से मशीन जली पड़ी है, शिकायत के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। जेई चंद्रभूषण का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से मिस्त्री नहीं मिल पा रहा है, वह कानपुर में है। शीघ्र ठीक कर दिया जाएगा। एक साल से जली मशीन के बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें