फतेहपुर। किशनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार को जंगल जा रही किशोरी का रास्ते में शोहदे ने हाथ पकड़ लिया। उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। शादी की जिद करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर भी नहीं माना। उसने शोर मचाकर विरोध किया।
आरोपी मौके से भाग निकला। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता की तहरीर पर महावतपुर असहट गांव के हंसराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ आरके यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद