चौडगरा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय बोरिंग मिस्त्री समेत दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बोरिंग मिस्त्री की जेब से आधार कार्ड मिलने के आधार पर पहचान हुई, दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी बोरिग मिस्त्री राजू साहू (45) रविवार सुबह आठ बजे घर से कल्यानपुर थाने के हरदौलपुर साथियों से मिलने गए थे। सुबह 11:30 बजे हरदौलपुर गांव के ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी है। चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा पहुंचे और शिनाख्त के लिए आसपास जमा भीड़ से पूछताछ की।
फिर जेब से मिले आधारकार्ड से मृतक की शिनाख्त कर ली। चौडगरा चौकी इंचार्ज नीरज कुशवाहा ने बताया कि युवक की हरदौलपुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
इसी प्रकार खागा कोतवाली के पांभीपुर रेलवे ट्रैक को पार करने में एक 60 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। कोतवाल संतोष शर्मा मौके पर पहुंचे और मौजूद भीड़ से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।