फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: थुरियानी चौराहे पर दो अवैध क्लीनिक सील, शटर बंदकर भागे संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हसवा विकासखंड क्षेत्र के थुरियानी चौराहे पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार दो अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया। इस दौरान कई अन्य संचालक शटर बंदकर भाग गए।
विज्ञापन

डॉ. ब्रजेश पांडेय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच के बाद शिवप्रकाश और श्यामू के क्लीनिकों को सील किया। क्षेत्र में पहले झोलाछापों के इलाज से बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पांच क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
इसके बावजूद संबंधित संचालकों की ओर से जवाब नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। नोटिस के बाद भी कुछ क्लीनिक संचालित होने की चर्चा है। पीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश पांडेय ने बताया कि अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें