फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चमगादड़ फंसने से 200 गांवों में 12 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। क्षेत्र के ठिठौरा गांव के पास 33 केवी लाइन में चमगादड़ फंसने से मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे बहुआ और दतौली उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। घरों में लगे सबमर्सिबल पंप, टीवी, पंखे और कूलर बंद हो गए। गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह बिजली कर्मियों ने तारों में फंसे चमगादड़ को हटाया। इसके बाद लाइन की जांच की। करीब 12 घंटे बाद सुबह 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता केतकार सिंह ने बताया कि आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें