फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेमनगर और भादर में दो अस्पताल सील, एक क्लीनिक संचालक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के प्रेमनगर और भादर में रविवार को एसीएमओ डॉ. पीके सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। इस दौरान मानकों का पालन नहीं मिलने पर दो अस्पतालों को सील कर दिया गया। वहीं एक क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले भादर स्थित एक क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए उसे सील किया। इसके बाद प्रेमनगर कस्बे में संचालित एक पॉलीक्लीनिक को भी सीज कर दिया गया। फार्मा क्लीनिक में कमियां मिलने पर संचालक को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में सुधार करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिक संचालक शटर गिराकर भाग निकले। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें