फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गड्ढे में ट्रक फंसने से डलमऊ रोड नौ घंटे जाम

विज्ञापन
फोटो-04-डलमऊ रोड पर लगी वाहनों की कतार। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। सकरी सड़क, बारिश और गड्ढों के कारण शनिवार रात से रविवार तक डलमऊ रोड पर करीब नौ घंटे लंबा जाम लगा रहा। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। असनी गंगा पुल पर भारी वाहनों के प्रतिबंध के बाद डलमऊ रोड पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

डलमऊ गंगा पुल पार करते ही रायबरेली जिले की ओर सड़क पर बने बड़े गड्ढे भी जाम की प्रमुख वजह हैं। शनिवार रात करीब दो बजे डलमऊ क्षेत्र में सड़क के गड्ढे में एक ट्रक फंस गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। डलमऊ पुल से हुसैनगंज और सात मील तक ट्रकों की लाइन लगी रही।
करीब नौ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सुबह 11 बजे के बाद करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते हुए निकल सके। इसके बाद फिरोजपुर के पास ट्रक चालकों के आमने-सामने वाहन न हटाने की जिद के चलते करीब एक घंटे तक दोबारा जाम की स्थिति बनी रही। दरोगा कुंवर प्रखर सिंह ने बताया कि फिरोजपुर के गड्ढों के पास पुलिस तैनात की गई है। जाम से बचाव के लिए भारी वाहनों को बारी-बारी से निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह है जाम लगने का कारण
सात मील से डलमऊ गंगा पुल तक जाने वाली सड़क सकरी है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ क्षतिग्रस्त होने से यह भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रही है। फिरोजपुर चौराहे के पास सड़क और फुटपाथ पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के कारण फुटपाथ पर कीचड़ हो जाने से आमने-सामने भारी वाहन आने पर निकलने में दिक्कत होती है और जाम लग जाता है।

फोटो-04-डलमऊ रोड पर लगी वाहनों की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें