फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीमा विवाद में थाने के अंदर भिड़े किन्नरों के दो गुट, आठ का चालान

विज्ञापन
फोटो-53-फतेहपुर: खखरेरू थाने में भिड़े किन्नर। स्रोत: वीडियो ग्रैब - फोटो : 1
विज्ञापन
खखरेरू। सीमा विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को थाने के अंदर किन्नरों के दो गुट भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इससे सभी हंगामा करने लगे। तभी एक किन्नर ने दूसरे को मारने के लिए थाने के अंदर पड़ी ईंट उठा ली।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। इस दौरान एक गुट के कुछ किन्नरों ने थाना परिसर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
बुधवार को रक्षपालपुर चौराहे पर दीपावली के मौके पर बधाई मांगने को लेकर रवीना और मीना गुट के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के हंगामे के कारण रक्षपालपुर-कोट मार्ग पर करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा था।
विज्ञापन

इसी विवाद को पुराने समझौते के आधार पर सुलझाने के लिए दोनों गुट बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे थाने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी।
इस दौरान थाना परिसर में हंगामा हुआ। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

फोटो-53-फतेहपुर: खखरेरू थाने में भिड़े किन्नर। स्रोत: वीडियो ग्रैब- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें