फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शहर में दो ई-रिक्शा स्टैंड बने, जाम से राहत मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में पहली बार ई-रिक्शा चालकों के लिए स्टैंड बनाए गए हैं। सरांय और पत्थरकटा इलाके में स्थापित इन स्टैंडों से ई-रिक्शा चालकों को वाहन खड़ा करने का निर्धारित स्थान मिलेगा और शहरवासियों को जाम की समस्या में भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर और आसपास के गांवों से रोजी-रोटी कमाने वाले सैकड़ों युवाओं ने ई-रिक्शा चलाना शुरू किया है। शहर के व्यस्त बाजारों और गली-मोहल्लों में ई-रिक्शा बड़ी संख्या में चलते हैं। अनुमान है कि शहर में करीब 10 हजार ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं।
अब तक ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए कोई निर्धारित स्टैंड नहीं था। इससे चौराहों और सड़कों पर अव्यवस्था और जाम की समस्या रहती थी। नगर पालिका ने इस समस्या को देखते हुए सरांय और पत्थरकटा क्षेत्र में दो ई-रिक्शा स्टैंड बनाए हैं।
विज्ञापन

राधानगर निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि स्टैंड बनने से चौराहों पर जाम में काफी राहत मिलेगी। पटेलनगर निवासी शकील अहमद ने कहा कि शहर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़ गई है स्टैंड से यातायात बेहतर होगा। सरांय निवासी मनोज कुमार और पत्थरकटा निवासी राजेश सिंह ने भी स्टैंड से चालकों और बाजार क्षेत्र में सुविधा बढ़ने की उम्मीद जताई।
ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार ने बताया कि शहर में बढ़ती ई-रिक्शा संख्या को देखते हुए ये स्टैंड बनाए गए हैं। इससे चालकों को वाहन खड़ा करने में सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें