फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंगा में डूबे दो भाई, एक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। रायबरेली जिले डलमऊ में गंगा में स्नान करते समय सगे दो भाई डूब गए। उन्हें बचाने गई मां भी डूबने लगी। उन्हें तो गोताखोरों ने बचा लिया, लेकिन दोनों बच्चे डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे का पता नहीं चला है। बताते हैं कि दोनों भाई मां के साथ दीपावली मनाने कानपुर से आए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही के मजरे खेरवा के दिलीप निषाद कानपुर के दादानगर में नमकीन की फैक्टरी में काम करते हैं। पत्नी छेदाना देवी तीन पुत्रों हिमांशु (14), पीयूष (12), आयुष (8) को लेकर गोविंदनगर सीटीआई में कई साल से रहते हैं। तीनों पुत्रों के साथ दीपावली पर छेदाना गांव आई थीं। एक सप्ताह पहले मायके हुसैनगंज थाना के बारिभखुआ गांव बच्चों को लेकर पिता रामखेलावन निषाद के घर गई थीं। मायके से कार्तिक पूर्णिमा पर छेदाना तीनों बच्चों के साथ रायबरेली डलमऊ गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं।
बताया जा रहा है कि हिमांशु और पीयूष गहराई में जाने से डूब गए। पुत्रों को डूबते देख मां बचाने के लिए गहरे पानी में चली गई। हालांकि उन्हें बचा लिया गया। चाचा राजकुमार ने बताया कि हिमांशु का शव मिला है। पीयूष की खोजबीन की जा रही है। मां छेदाना की हालत बिगड़ गई है। सीओ सिटी सुशील दुबे व एसडीएम प्रदीप रमन मौके पर गंगा घाट किनारे पहुंचे। उन्होंने हुसैनगंज पुलिस को घाट किनारे निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



कपड़ों की निगरानी कर रहा था छोटा बेटा
सबसे छोटा बेटा आयुष घाट किनारे मां और भाइयों के कपड़ों और सामान की निगरानी के लिए बैठा था। मां ने उसे बाद में नहाने के लिए कहा था। वह घटना देखकर शोर मचाने लगा। उसने ही मां और भाइयों के डूबने की खबर मोबाइल पर परिजनों को दी। कानपुर में हिमांशु कक्षा सात और पीयूष कक्षा पांच में पढ़ते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें