फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्ट्री संचालन में झोलाछाप डाक्टर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर (फतेहपुर)। गाजीपुर पुलिस ने असलहा फैक्टरी संचालित करने वाले एक झोलाछाप डाक्टर समेत दो को गिरफ्तार किया है। झोलाछाप ही फैक्टरी को संचालित करता था। उसका साथी सप्लाई देने का काम करता था। मौके से भारी सामान बरामद हुआ है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के लोहारनगढ़वा गांव में बीच जंगल में पुलिस ने मंगलवार भोर पहर छापा मारा। गूलर के पेड़ के किनारे बड़े नाले के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। लोहारनगढ़वा निवासी राममूरत निषाद और बामनतारा निवासी रामविलास निषाद पकड़े गए। एसओ दीनदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी राममूरत निषाद गांव में झोलाछाप है, बीमारों का उपचार करता है। आरोपी पहले बिंदकी, मलवां, गाजीपुर थाने में पकड़ा जा चुका है। करीब एक साल पहले जेल से छूटकर आया था। उसके बाद दोबारा इलाज करने लगा था। इससे कोई शक नहीं करता था। वह तमंचा बनाने के बाद बेचने के लिए रामविलास को देता था। कुछ दिन पहले रामविलास ने जेल में बंद रहे एक साथी के माध्यम से कई तमंचों की सप्लाई की थी। एक तमंचा ढाई हजार का बेचते थे। मौके एक तैयार तमंचा, एक अर्धनिर्मित तमंचा, ड्रिल मशीन, दाब मशीन, पांच किलो का बांट, तीन लोहे की नाल, हथौड़ी, प्लास, समेत तमाम सामान बरामद किया है। धरपकड़ में एसआई उमाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार दिवाकर, आनंद कुमार राय, अनीस यादव, मयंक यादव, रवी प्रकाश शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें