फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डुप्लीकेट चाबी से घर का ताला खोलकर जेवर चोरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। ताला खोलकर घर से करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवर पड़ोसियों ने पार कर दिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दो पड़ोसी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बेरहरा मजरे मिर्जापुर मंकरदपुर गांव निवासी राजू निषाद पत्नी गौरी देवी के साथ गुजरात के सूरत में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। परिवार बुधवार को गांव लौटा। घर का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो अलमारी से सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी का बिछवा, हाफपेटी और तीन जोड़ी पायल गायब मिले।
गौरी देवी ने गांव के जबर निषाद और अभिषेक पर डुप्लीकेट चाबी से ताला खोलकर चोरी करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोकुलपुर कच्चे मार्ग के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से चोरी का मंगलसूत्र, टॉप्स, हाफपेटी, पायल और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें