फोटो-32-चोरी के माल समेत गिरफ्तार दोनों अभियुक्त। स्रोत-पुलिस
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर स्थित श्याम मिल्क डेयरी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया लाखों रुपये का सामान बरामद किया है।
मैनेजर विनोद सिंह ने डेयरी से कंपनी का काफी सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र के मुक्तापुर निवासी यादवेंद्र यादव और हमीरपुर जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के नैठी गांव निवासी प्रदीप यादव शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन एवरेस्ट इकोबोल्ट, तीन ईडब्लूएस डिस्प्ले, तीन एवरेस्ट कंट्रोलर, लोहे की तीन प्लेटफॉर्म, तीन डीपीयू प्रिंटर, पांच मिल्क एनालाइजर, एक वायब्रेटर, एक चार्जर, एक बैटरी और तीन पैनल बरामद किए हैं।
फोटो-32-चोरी के माल समेत गिरफ्तार दोनों अभियुक्त। स्रोत-पुलिस