फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाइयों पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के सथरियांव गांव में ट्रक खड़ा करने को लेकर सगे भाइयों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। सथरियांव निवासी शशिकांत सोनी बुधवार रात 10:30 बजे गांव पहुंचा था।
विज्ञापन

ट्रक खड़ा करने को लेकर गांव के मनोज तिवारी, मो. ऐशान, मो. जीशान, जाफरी और एक अन्य व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद सभी दो बाइक से आए और ईंट-पत्थर से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया था।
इससे शशिकांत सोनी व भाई सुरजीत घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
इनमें अंदौली निवासी इंतेजार जाफरी व अस्ती निवासी मो. जीशान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें