फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप सही कर सिंचाई व्यवस्था करें दुरुस्त

Thu, 11 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
सिंचाई बंधु की बैठक में भाग लेते जिला पंचायत सदस्य व प्रगतिशील किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। सिंचाई बंधु की बैठक बुधवार को नहर कालोनी के डाकबंगले में हुई। इसमें प्रगतिशील किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल ने कहा कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए। बंद पड़े राजकीय नलकूप सही कराकर सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मनरेगा से खुदाए गए तालाबों की बंधियों में छायादार पौधे लगवाएं। पर्यावरण संतुलित होगा। तालाबों की बंधियां भी मजबूत रहेंगी।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान जयदेव सिंह गौतम ने जरौली पंप कैनाल की शाखा सुजानपुर रजबहा को पक्का निर्माण कराने की मांग की। जरौली पंप कैनाल से आने वाले तेज बहाव के पानी से हेड में ही खांदी हो जाती है। इससे टेल के किसानों को पानी नहीं मिलता है। खांदी का पानी नाले से होकर यमुना नदी में बह जाता है। किसान रणविजय सिंह ने कहा कि पारादान रजबहा में सिंचाई के समय पानी नहीं पहुंचता है। किसानों को निजी नलकूप से फसलों की सिंचाई करनी पड़ती है। नहरों के रखरखाव वाली धनराशि में विभाग खानापूरी कर देता है। इस मौके पर प्रगतिशील किसान चंदपाल वर्मा, गणेश वर्मा, मनीष तिवारी, जुगराज सिंह, राजा रंजीत सिंह, निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह, रामगंगा नहर के सीएल पांडेय, राजकीय नलकूप खंड के एके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें