फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-टेंपो टक्कर में किसान की मौत, छह घायल

Fri, 07 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
घायल बेटे के पास बैठी बदहवास मां और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के चाचीखेड़ा गांव निवासी रामबरन (55) अपने बेटे इंद्रपाल(30) और असोथर थाने के खबरा गांव निवासी साले मिथिलेश(28), गांव के किसान बाबा फूल सिंह (50) बुधई लाल (38),लल्लन (30) के साथ टेंपो पर करेला लादकर शहर आ रहे थे।
विज्ञापन


डुबरी गांव निवासी अर्जुन(29) टेंपो चला रहा था। मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा गांव के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक  ने टेंपो में टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने रामबरन को मृत घोषित कर दिया।

बाकी घायलों के सिर और शरीर पर चोंटे आई उन्हें भर्ती किया गया। रामबरन की पत्नी भोली कुमारी हादसे से बदहवास हो गई है। वह अपने घायल बेटे इंद्रपाल के पास गुमसुम बैठी रही। रामबरन के पांच बेटे और पांच बेटियां हैं। एक बेटी रीतू शादी के काबिल है और उसके रिश्ते की बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें