फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हार्वेस्टर को बचाने में तालाब में पलटा ट्रक, चालक घायल

विज्ञापन
फोटो-21-तालाब में पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव के पास मंगलवार देर रात ट्रक हार्वेस्टर का बचाने के प्रयास में मार्ग किनारे स्थित तालाब में जाकर पलट गया। इससे ट्रक पर लदा पशु आहार पानी में गिर गया। घायल ट्रक चालक को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कानपुर से पशु आहार लगाकर एक ट्रक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सरवई कस्बे जा रहा था। ट्रक जैसे ही बिंदकी क्षेत्र के कोरवा के निकट पहुंचा तभी सामने से बिना हेडलाइट के हार्वेस्टर आने से ट्रक अनियंत्रित हो पुलिया से टकराकर सड़क किनारे तालाब में जाकर पलट गया।
इससे ट्रक पर लदा पशु आहार पानी में डूब गया। बुधवार सुबह पहुंचे पशु आहार के मालिक उमेश निवासी सरसई ने बताया कि ट्रक में करीब तीन लाख 78 हजार रुपये का माल लदा था। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया है। हादसे में घायल बिंदकी निवासी ट्रक चालक गुड्डू को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बाइक की टक्कर में मासूम घायल
थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी आयुष (7) बौडर स्थित रामकिशोर इंटर कॉलेज में कक्षा एक का छात्र है। आयुष बुधवार को घर के पास बस के इंतजार में खड़ा था। तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने आयुष को टक्कर मार दी। परिजन के पहुंचने से पहले बाइक चालक भाग गया। आयुष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही बाइक चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें