फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस को सीसीटीवी में दिखा ऑटो, चालक अभी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मां-बेटे के शव और महिला समेत चार बच्चों के घायल हालत में मिलने के मामले में पुलिस 72 घंटे बाद भी ऑटो और चालक की तलाश में नाकाम है। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पुलिस को एक ऑटो में बैठते परिवार रेलवे स्टेशन के बाहर दिखा है।ऑटो और चालक ट्रेस नहीं हो सके हैं। ऑटो की तलाश के लिए पुलिस स्टैंड संचालक से पूछताछ करेगी। परिवार की हालत में सुधार आया है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव के सराय खालिस निवासी सुरतिया (67) पुत्र हरिशंकर प्रजापति (35) बहू नीता (35), पुत्री देविका (12), अर्पिता(10), पुत्र आर्यन (8) के साथ सोमवार भोर मेहंदीपुर बालाजी दर्शन कर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। यहां से एक ऑटो से करीब 35 किलोमीटर दूर घर जा रहे थे।
हाईवे पर हसवा पुलिस चौकी से 100 मीटर पहले भोर पहर सुरतिया और हरिशंकर प्रजापति का शव मिला था। बाकी लोग घायल मिले थे। घायल कानपुर हैलट से लौटे हैं। गांव में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम सुरतिया और हरिशंकर के शव पहुंचे। परिवार ने शवों का अंतिम संस्कार किया। घटना में परिवार ने सास-बहू के जेवर और अन्य सामान छीन ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

होश में आई नीता ने घटना के वक्त परिवार के साथ सोने की बात कही है। पुलिस ने शहर से हसवा तक लगे 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। फुटेज में परिवार एक ऑटो से जाता दिखा है। ऑटो का नंबर फुटेज में नहीं आ सका है। इससे ऑटो और चालक ट्रेस नहीं हो सके हैं।
पुलिस ऑटो स्टैंड से संचालक से पूछताछ कर पता करेगी कि रात को कहां-कहां के ऑटो नंबर पर आते हैं। घटना के दिन से कौन सा ऑटो स्टैंड नहीं आ रहा है। चौकी प्रभारी अरुण मौर्या ने बताया कि ऑटो की तलाश के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें