फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नहर में डूबने से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बड़हा गांव निवासी खुशी चंद्र यादव (22) की तमिलनाडु में नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह बड़े भाई लालमणि यादव के साथ ट्रक चलाता था। परिजन ने बताया कि दोनों करीब छह माह पहले रोजी-रोटी के लिए महाराष्ट्र गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र से माल लेकर तमिलनाडु पहुंचे। यहां होटल के पास ट्रक खड़ा करने के बाद खुशी चंद्र नहर में नहाने चला गया। यहां वह गहरे पानी में डूब गया। भाई लालमणि ने स्थानीय लोगों की मदद से उसका शव बाहर निकलवाया। शनिवार शाम तक शव गांव नहीं पहुंच सका था। बेटे की मौत की खबर से मां रूपरानी समेत परिजन का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें