फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिलीप हत्याकांड समेत 96 गैंगस्टरों की संपत्ति खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एसपी ने 30 गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में शामिल 96 आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने का पुलिस को आदेश दिया है। पुलिस ने लोगों से आरोपियों की संपत्ति की जानकारी देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और पुलिस विभाग की ओर से उसे इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के चर्चित पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकांड में आलोक तिवारी समेत 10 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। इसके अलावा 29 अन्य मुकदमों में शामिल 86 गैंगस्टर आरोपियों की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा भी पुलिस जुटा रही है। अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए पुलिस उसका चिन्हांकन, सत्यापन और परीक्षण कर रही है।
पुलिस भूमि, मकान, प्लॉट, दुकान, वाहन, बैंक खाते, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निवेश और बेनामी संपत्तियों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने सूचना देने के लिए व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9454400268 जारी किया है। लोग इस नंबर पर बिना कॉल किए फोटो, वीडियो, दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भेज सकते हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक को भी सीधे जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें