फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पर ट्राला की टक्कर से कार चकनाचूर, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो-35-क्षतिग्रस्त कार का हाईवे से हटवाती पुलिस। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार रात करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। आगे चल रहे वाहन से टकराने के बाद रुकी कार को पीछे से आए ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार महज तीन फीट के ढांचे में सिमट गई। गैस कटर से करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद चालक का शव बाहर निकाला जा सका। हादसे के कारण करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

घटना मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर ओवरब्रिज पर हुई। कार प्रयागराज की ओर जा रही थी। नंबर प्लेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि नंबर प्लेट पर केवल यूपी 70 अंकित मिलने से वाहन के प्रयागराज क्षेत्र का होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कार आर्टिगा मॉडल की प्रतीत हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार पहले आगे जा रहे किसी वाहन से टकराकर रुक गई थी तभी पीछे से आ रहे ट्राला ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ओवरब्रिज के दोनों ओर डायवर्जन कर वाहनों को सर्विस लेन से निकाला। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में गैस कटर से कार के हिस्से काटकर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ट्राला चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दोनों वाहनों को किनारे कराया और रात साढ़े नौ बजे के बाद यातायात बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो-35-क्षतिग्रस्त कार का हाईवे से हटवाती पुलिस। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें