खागा। नवीन मंडी के पास ट्रक चालक व हेल्पर से कुछ लोगों ने मारपीट की। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने तलाश करके दो को पकड़ा। ट्रक चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ निवासी अंशुल ट्रक चालक है। वह कोलकात्ता से ट्रक पर बांस लादकर खलासी सत्यम के साथ गुड़गांव जा रहा था। अंशुल ने बताया कि खागा नवीन मंडी के सामने बीच हाईवे पर इटावा का एक अन्य चालक ट्रक रोककर खड़ा था। ओवरटेक करते समय ट्रक चालक ने अंशुल और खलासी को रोककर अपने 10-12 साथियों के साथ मारपीट की। खागा इंस्पेक्टर हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।