फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक जली तीन की मौत

Thu, 17 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा-सागर राजमार्ग पर मुत्तौर गांव के पास बुधवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर ही बाइक धू धू कर जल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभी मृतक कर्वी (चित्रकूट) के हैं।
विज्ञापन



चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र के गोखरिया गांव निवासी इंद्रपाल का पुत्र रामसहारे (30) अपने मित्रों रावेंद्र सिंह (35) पुत्र रामऔतार और छोटू (28) पुत्र नरेश के साथ ललौली थाना क्षेत्र चक पैगंबरपुर आ रहे थे।  रामसहारे के बहनोई राजेश सिंह के घर कोई कार्यक्रम था। बाइक सवारों को ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना से तीनों नीचे आ गिरे। बाइक में आग लग गई और धू धूकर जल गई। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।  एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि राजेश सिंह को बुलाकर शवों की पहचान कराई गई है। ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें