सेंट जेवियर्स में प्रतिभागियों का हुआ स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के प्रतिभागियों ने अपना लोहा मनवाया। बुधवार को सफल होकर लौटे प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।
लखनऊ स्थित पायनियर मांटेसरी इंटर कालेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें शहर के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
छात्र छात्राओं ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रमाणपत्र प्राप्त किए। इसके अलावा विद्यालय का एक प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी के लिए भी चयनित हुआ है। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के ही तीन मॉडलों को चुना गया था, जिसमेॅ से एक मॉडल राष्ट्र स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित हुआ।
इस मौके पर प्रबंधक नितीश कुमार तथा प्रधानाचार्य जीपी मिश्रा ने विजयी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया। कहा कि ऐसे ही विद्यालय का नाम रोशन करते रहें।