असोथर थाना क्षेत्र के मटिहा गांव के जमोती का डेरा निवासी अनुज सिंह (18), सुनील कुमार (19), थरियांव थाना क्षेत्र के जयचंद का पुरवा निवासी जय सिंह (22) दोस्त थे। तीनों एक बाइक से चित्रकूट जा रहे थे।
बाइक सवारों को नरसिंहपुर कबरहा के पास पीछे से तेज रफ्तार तक ट्रक टक्कर मारकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अनुज सिंह व जय सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल सुनील को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।