कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी महफूज आलम (25) अपने बहनोई जूहिलाल कॉलोनी निवासी साबिर अली (36) व बहन उजमा को लेकर बाइक से शहर अपनी छोटी बहन का रिश्ता देखने आए थे। बाइक सवार शाम को घर लौट रहे थे।
मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बहनोई व साले को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को कानपुर हैलट रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक राज किशोर ने बताया कि कार थाने में खड़ी कराई गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।