फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वैकल्पिक मार्ग पर ट्रक का एक्सल टूटा, पांच घंटे ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
फोटो-19-किशनपुर यमुना पुल पहुंच के वैकल्पिक मार्ग पर खड़ा खराब ट्रक व लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
किशनपुर। कस्बे से बांदा जनपद को जोड़ने वाले दादों यमुना पुल के वैकल्पिक मार्ग पर शनिवार सुबह मौरंग लदे ट्रक का अगला एक्सल टूट गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जेसीबी से ट्रक को हटाने और ठीक कराने में करीब पांच घंटे लग गए। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से असहट समेत कई गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बंद हो गया। सुबह जरूरी काम से निकले लोग, स्कूली बच्चे और राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। बांदा जनपद की मौरंग खदान से ओवरलोड मौरंग लेकर आ रहे वाहनों की लंबी कतार यमुना ब्रिज से नागा बाबा मंदिर तक लग गई।
जाम में फंसे लोगों ने ओवरलोड वाहनों की शिकायत अधिकारियों से की। सूचना पर संयुक्त मजिस्ट्रेट और खनन निरीक्षक मौके पर पहुंचे। फतेहपुर के अधिकारियों के आने की खबर मिलते ही कई ट्रक वापस बांदा की ओर लौट गए।
विज्ञापन

घाट कर्मियों ने जेसीबी की मदद से खराब ट्रक को हटाया तब जाकर रास्ता सुचारु हो सका। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि ट्रक ठीक कराकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।

फोटो-19-किशनपुर यमुना पुल पहुंच के वैकल्पिक मार्ग पर खड़ा खराब ट्रक व लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें