फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुबई में फंसे युवकों की बढ़ीं मुश्किलें, 20 दिन से नहीं मिल रही फ्लाइट

विज्ञापन
फोटो-38-दिलनवाज। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। रोजगार के सिलसिले में पश्चिमी देशों में रह रहे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। खखरेरू थाना क्षेत्र के सुदेशरा गांव के कुछ युवक दुबई में फंसे हुए हैं और उन्हें वापस आने के लिए फ्लाइट नहीं मिल रही है। सऊदी अरब में रहने वाले लोगों के सामने फिलहाल ऐसी कोई बड़ी दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

सुदेशरा गांव के मोहम्मद दिलनवाज सऊदी अरब के मक्का शहर में रहते हैं। उनकी शनिवार सुबह पिता हामिद हसन से बातचीत हुई। दिलनवाज ने बताया कि कुछ दिन पहले एयरबेस पर हमला हुआ था लेकिन अब वहां हालात सामान्य हैं। वह एक वॉटर कंपनी में काम करते हैं।
दिलनवाज के गांव के ही दोस्त मोहम्मद हसन और जबल अली दुबई में हैं। वहां की स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। दोनों पिछले करीब 20 दिनों से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कई उड़ानें निरस्त हो चुकी हैं। जो टिकट मिल रहा है उसकी कीमत करीब एक लाख रुपये तक पहुंच गई है। इसे लेना हर किसी के लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दुबई में कई बार मिसाइल हमलों की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में वहां रहने वाले लोग सरकार की ओर से मोबाइल पर जारी आपातकालीन अलर्ट के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर ठिकाने बदलने को मजबूर हैं।

फोटो-38-दिलनवाज। स्रोत स्वयं

फोटो-38-दिलनवाज। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें