फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निजी वाहनों के बढ़ते दबाव से कस्बे में एक घंटे लगा जाम

विज्ञापन
फोटो-16-जहानाबाद में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद लोगों की वापसी के साथ कस्बे की सड़कों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। निजी वाहनों की अधिकता के कारण बस स्टैंड चौराहे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

छुट्टियां बिताकर लोग अपने-अपने कामकाज के लिए लौटने लगे हैं। क्षेत्र के गांवों से दूसरे शहरों की ओर जाने वालों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर निजी वाहनों की आवाजाही भी अचानक बढ़ गई। इसी वजह से बस स्टैंड चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम के दौरान बस, कार और बाइक की लाइन लगने से राहगीरों को निकलने में भी काफी दिक्कत हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने में जुट गई। पुलिस की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे जाम खुल सका और फंसे वाहन आगे बढ़ पाए।
विज्ञापन

जहानाबाद थानाध्यक्ष मनीष ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित कर जाम हटवा दिया गया।

फोटो-16-जहानाबाद में लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें