फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेम प्रसंग के विवाद में की थी साथी की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। सरायं इदरीश स्थित ग्राम समाज की बाग में बुधवार को एक छात्र की हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने साथी छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह प्रयागराज खुल्दाबाद भेजा गया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हमलावर प्रेम प्रसंग के मामले में छात्र को रास्ते से हटाना चाहते थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव निवासी रामप्रताप का पुत्र साजन (12) कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता है। वह स्कूल से दोपहर को पढ़ने के बाद घर लौटा। करीब तीन बजे घर से दो किलोमीटर दूर सरायं इदरीशपुर गांव के पास शाम करीब चार बजे लहूलुहान हालत में मिला था। उसका गला रेता हुआ था। पुलिस को मौके से एक खून से सना छोटा चाकू मिला था।
पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक 13 और दूसरा 15 वर्ष का है। दोनों साजन को बाग से बैर तोड़कर खाने के बहाने लेकर गए थे। जहां साजन की चाकू से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि 15 वर्षीय किशोर और साजन के बीच एक लड़की को लेकर प्रेम प्रसंग का विवाद था। इसी वजह से साजन को रास्ते से हटाने के लिए घटना की। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घायल की मां की तहरीर पर हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को लाडलेपुर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें