फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रांसफार्मर फुंका, आठ दिन से आपूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। ब्लॉक के गांव प्रसिद्धपुर का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह में दूसरी बार फुंक गया है। पहले तीन दिन आपूर्ति ठप रही। चौथे दिन आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर दोबारा फुंक गया। इससे पांच दिन से पूरे गांव में आपूर्ति बंद है। इससे लोग परेशान हैं। दो हजार से ज्यादा की आबादी उमस भरी गर्मी में परेशान है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से पहले भी तीन दिनों तक खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही है। इससे गांव में पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


गांव के विजय बहादुर सिंह, अजय सिंह, बड़का, कमलेश, शिवकुमार आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराबी से पूरा गांव त्रस्त है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ। विद्युत निगम के अवर अभियंता अजय कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। एक-दो दिन में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें