ज्वालागंज बस स्टाप के पास जलता ट्रांसफार्मर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ज्वालागंज चौराहे पर लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर में शनिवार शाम आग लग गई। आग के विकराल रूप को देखकर लोगों में दहशत फैल गई।
उसी वक्त वहीं से गुजर रही डीएम अपूर्वा दुबे ने गाड़ी रोककर बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन से सूचना दी। तब तक इलाकाई लोगों ने दमकल को भी सूचना देकर मौके पर बुला लिया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
उधर, डीएम की सूचना पर विद्युत कर्मियों ने आनन-फानन मौके पर पहुंचे और तीन घंटे के अंदर दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया। इलाकाई लोगों का कहना है कि डीएम की वजह से वे बिजली संकट का सामना करने से बच गए। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि ओवरलोड होने से केबिल में आग लग गई और ट्रांसफार्मर जल गया था।