फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फंसने से बांदा-टांडा मार्ग 12 घंटे जाम

विज्ञापन
बांदा-टांडा मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
शाह(फतेहपुर)। बांदा-टांडा मार्ग पर मलाका मोड़ के समीप अंडर पास में पानी भर जाने और इस कारण ट्रक खराब हो जाने से जाम लग गया। रात एक बजे से लगा जाम दूसरे दिन शनिवार की शाम करीब तीन बजे खुल पाया। पूरे 12 घंटे बाद जाम से राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन

अंडर पास की सिर्फ एक लेन चालू होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। चालू लेन में ट्रक फंसने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। शहर से बांदा जाने वाली बसों का संचालन गाजीपुर रोड से बहुआ होकर हुआ। बांदा से आने वाली बसें भी इसी रोड से निकाली गईं।
अंडर ब्रिज में पानी भरा होने से साइकिल और बाइक सवारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो पहिया सवार राहगीर रेलवे लाइन होकर गुजरे। पानी निकालने के बाद ट्रक की मरम्मत हुई इसके बाद शनिवार शाम तीन बजे जाम से राहत मिली। राधानगर चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह ने बताया कि जाम खुल गया है। वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें