फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नो इंट्री में घुसा ट्रेलर, सिविल लाइंस में 30 मिनट ठहरा यातायात

विज्ञापन
फोटो-02-पत्थरकटा चौराहे से पटेल नगर मार्ग पर सिविल लाइंस में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब दो बजे नो इंट्री में चालक ट्रेलर लेकर घुस आया। इससे दो मिनट में आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। ऐसे में वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राहगीरों ने बताया कि नो इंट्री के समय किसी रास्ते से एक ट्रेलर दोपहर करीब दो बजे सिविल लाइंस क्षेत्र में घुस आया। इससे पत्थरकटा से पटेल नगर चौराहा आने वाले सिविल लाइंस मार्ग पर दोपहर करीब दो बजे जाम लगना शुरू हो गया।
जाम में चार, तिपहिया और बाइक सवार फंसे नजर आए। देखते ही देखते वाहनों को कतारें लग गईं। इस दौरान यातायात और कोतवाली पुलिस नहीं नजर आई। ट्रेलर को हटाने में करीब 30 मिनट का समय लगा। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। यातायात प्रभारी लालजी सविता ने बताया कि ड्यूटी पाॅइंट चौराहे पर है। जानकारी के बाद यातायात पुलिस पहुंची और यातायात बहाल कराया गया।

फोटो-02-पत्थरकटा चौराहे से पटेल नगर मार्ग पर सिविल लाइंस में लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें