हानाबाद में यातायात जागरुकता अभियान चलाते एनसीसी कैडेट। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दयानंद दनकू परगा ज्ञानोदय महाविद्यालय मुरलीपुर कानपुर के एनसीसी छात्रों ने लेफ्टिनेंट डॉ. एसपी गुप्ता के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाया।
सोमवार को जहानाबाद में कैडेटों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों से अवगत कराया। बिना हेलमेट के बाइक न चलाने की सलाह दी। सुरक्षित यात्रा को लेकर सचेत किया। बताया कि दो पहिया वाहन में दो से अधिक लोग यात्रा न करें।
छात्रों ने थाने के पास हाईवे एवं जहानाबाद बस स्टॉप में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर महाविद्यालय प्रवक्ता अंकित बाजपेयी, अनुराग त्रिपाठी, अंडर ऑफीसर आकाश गुप्ता, संजय, अर्पिता, सचिन यादव, दीपक सैनी, दीपक गुप्ता, दीपू गुप्ता, रामेश्वर पाल आदि कैडेट शामिल रहे।