फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
फूलचंद की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पलिया मजरे सातों जोगा निवासी फूलचंद्र (55) रविवार को खेत में पानी लगाकर घर जा रहा था। अभी वह सड़क पर पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने फूलचंद्र को टक्कर मार दी। सिर पर चोट लगने से मौके पर ही किसान की मौत हो गई। बाइक सवार अतुल कुमार निवासी सनगांव और विपिन कुमार निवासी वैसापुर थाना थरियांव भी गिरने से घायल हुए।
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। बाइक चालक अतुल हेलमेट लगाए था। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। मृतक फूलचंद्र के एक बेटा सुखलाल और दो बेटियां सुधा, कोमल हैं। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें