फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी पर बने पीपा पुल से आवागमन हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। यमुना नदी में बारा-गलौली घाट पर बने पीपा पुल से वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। पुल हटाने का काम पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दिया है। फिलहाल इस पुल से अभी बाइक व साइकिल सवार निकल सकेंगे। चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

खजुहा ब्लाक के बारा घाट पर यमुना नदी में बना पीपे का पुल बांदा जिले के गलौली क्षेत्र को जोड़ता है। इस पुल से बांदा-फतेहपुर जाने वाले क्षेत्र के लोगों को 20 से 30 किमी दूरी कम हो जाती है। पुल के टूटने से लोगों को ललौली पक्के पुल से होकर जाना पड़ेगा।
पीडब्ल्यूडी जेई विनय कुमार ने बताया 20 जून तक के लिए पुल बनाने का आदेश था। अब पुल से एक पीपा हटाकर आवागमन पर
रोक लगा दी गई है। फिलहाल यमुना नदी में पानी कम होने के कारण से पीपा हटाने में दिक्कत हो रही है। जब यमुना नदी का जलस्तर बढ़ेगा तो पीपा हटा दिए जाएंगे और यात्रियों की सुविधा के लिए स्टीमर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें