फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीईटी छूटते ही शहर में जाम, प्रमुख चौराहों पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
फोटो-34-शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने परीक्षा छूटने के बाद सड़क पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। पीईटी समाप्त होने के बाद रविवार को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थियों के बाहर निकलने और एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के सड़कों पर आने से यातायात का दबाव बढ़ गया। वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड, ज्वालागंज बस स्टैंड और जिला अस्पताल चौराहे समेत कई स्थानों पर वाहन फंसे रहे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षा छूटने के बाद दोपहिया वाहनों के साथ ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ने से कई मार्गों पर यातायात धीमा हो गया। वर्मा चौराहा और आईटीआई रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से आवागमन प्रभावित रहा। वहीं ज्वालागंज बस स्टैंड के आसपास बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही के कारण जाम लगा रहा।
जिला अस्पताल चौराहे पर भी वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हुई। परीक्षा के चलते शहर में पहले से ही अभ्यर्थियों और उनके साथ आए लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई थी। परीक्षा समाप्त होते ही भीड़ एक साथ सड़कों पर निकलने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। प्रमुख चौराहों पर जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

फोटो-34-शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने परीक्षा छूटने के बाद सड़क पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें