फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लेन पर बिगड़ा ट्रक तो हाईवे पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सतनरैनी ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर एक ट्रक के बिगड़ने से गुरुवार सुबह हाईवे पर जाम लग गया। देखते ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकालना शुरू किया। घंटेभर बाद जब ट्रक ठीक हुआ तो जाम खुला।
विज्ञापन

प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा एक ट्रक जैसे ही सतनरैनी ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसमें खराबी आ गई और वह सर्विस लेन पर रुक गया। इससे उसके पीछे वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में छोटे-बड़े वाहन सभी जाम में फंस गए। इससे प्रयागराज-कानपुर लेन हाईवे पर यातायात रुक गया। यह देख वाहन चालक दूसरे लेन में जाने लगे तो
कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर महिचा मंदिर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बेतरतीब खड़े वाहनों को एक लाइन में करके धीरे-धीरे निकालने का काम शुरू हुआ। घंटेभर बाद ट्रक ठीक हुआ तो जाम खुल गया। करीब 10 बजकर 40 मिनट पर जाम खुला और वाहनों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें