फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने हेलमेट अभियान पर बनाई रणनीति

Thu, 10 Dec 2015 12:55 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल स्वतंत्र इकाई की पटेलनगर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की और कहा कि शहर और ग्रामीणांचलों में स्थित विद्यालयों में गोष्ठियां करेगा। छात्रों को यातायात नियमों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट लगाने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। इसकी शुरुआत सेंट जेवियर्स स्कूल से होगी। बैठक में कर्नल विभव मान सिंह ने कहा कि वह एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में कैडेट्स को हेलमेट लगाने के लिए शपथ दिलाएंगे।

इस मौके पर व्यापारी नेता राजेश वर्मा, श्रवण कुमार दीक्षित, सुशील त्रिपाठी, मनोज साहू, मुकेश सोनी, उदय प्रताप सिंह, स्वतंत्र दीक्षित, राकेश शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें