इक्का-दुक्का ऐसी घटनाओं को छोड़कर पुलिस व प्रशासन की चौकसी से अंतिम चरण का मतदान सकुशल निपट गया।
चौथे
चरण का चुनाव 188 ग्राम पंचायत व 2404 ग्राम पंचायत वार्ड के लिए हुआ।
खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायां, धाता व विजईपुर ब्लाक के लिए सुबह सात बजे
से वोंटिंग शुरू हुई।
मौसम का मिजाज ठीक न होने के कारण शुरुआत में
मतदाताओं की संख्या न के बराबर रही। सुबह नौ बजे तक सिर्फ 9.9 फीसदी मतदान
हुआ। जिसमें विजईपुर व ऐरायां ब्लाक में 10-10 प्रतिशत और धाता ब्लाक मेें
9.5 प्रतिशत वोटरों ने बूथ का रुख किया। वहीं 11 बजे तक 26.8 प्रतिशत
मतदाता ही घरों से बाहर निकले।
इस अवधि में धाता ब्लाक से 27.4 प्रतिशत
मताधिकार हुआ। जबकि विजईपुर व ऐरायां में यह प्रतिशत 26.3 व 26.5 प्रतिशत
रहा। कोहरा कम होने के बाद मतदाताओं का मजमा पोलिंग स्टेशनों पर नजर आने
लगा। दोपहर एक बजे तक कुल 44.6 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिसमें धाता ब्लाक 42.3
प्रतिशत, विजईपुर ब्लाक 44.5 प्रतिशत व ऐरायां ब्लाक में 47 फीसदी वोट
पड़े। दोपहर तीन बजे तक 57.3 प्रतिशत मतदाता बूथ पर पहुंचे। इनमें से धाता
ब्लाक में 54.2 प्रतिशत, विजईपुर ब्लाक 57.5 प्रतिशत व ऐरायां ब्लाक का
मतदान 60 प्रतिशत रहा।
मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर इस चरण के लिए 70.1
प्रतिशत मतदान हुआ। धाता ब्लाक में 70.7 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
वहीं विजईपुर ब्लाक में 70.1 प्रतिशत और ऐरायां ब्लाक से 69.5 फीसदी मतदाता
हुआ।
तीसरे चरण में हुए बवाल के बाद पुलिस व प्रशासन की चौकसी के
कारण चौथा और आखिरी चरण चंद घटनाओं को छोड़ कर शांतपूर्ण रहा। विजईपुर
ब्लाक के संगोलीपुर में बूथ कैप्चरिंग को लेकर बवाल हुआ। इससे कुछ देर यहां
पर मतदान प्रभावित रहा।
मामले की जानकारी पर एसडीएम बिंदकी जेएन सचान व
डीएसपी बिंदकी निवेश कटियार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने यहां लाठी
पटक कर माहौल शांत किया। इसी ब्लाक के प्राइमरी पाठशाला अर्जुनपुर गढ़ा में
फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ।
यहां पर एक महिला प्रत्याशी सीमा शुक्ला
के पति गूंजा शुक्ला फर्जी वोट डालते रंगे हाथ पकड़े गए। इस मामले में अन्य
प्रत्याशी एक साथ खड़े हो गए। जिससे यहां पर 15 मिनट तक मतदान बंद रहा।
बूथ कैप्चरिंग की जानकारी होने पर प्रशासन हरकत में आया और उक्त बूथ की
मतपेटी बिना सील किए कब्जे में ले ली।