फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने काटा हंगामा, दोबारा हुई नाले की खोदाई

विज्ञापन
बिंदकी में नाले की नाप जोख करती नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी की टीम - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
मानक विहीन नाला निर्माण को लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया। इस पर नगर पालिका और पीडब्लू की टीम ने पैमाइश कराकर तीसरी बार नाले की खुदाई कराई।
विज्ञापन

नगर पालिका मुगल रोड पर 40 मीटर नाले का निर्माण करा रही है। मानक विहीन होने पर ईओ ने रविवार को निर्माण रोक दिया था। सोमवार को दोबारा अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश कराई गई।
इस पर दुकानदारों ने नगरपालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाले की पैमाइश कराई।
बता दें कि नगर पालिका ने कोतवाली के सामने से लेकर चुन्नू सिंह परिहार के आवास तक 2.75 लाख की लागत से चालीस मीटर नाला निर्माण कराए जाने के लिए लोकनिर्माण विभाग से एनओसी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर तीन बजे पीडब्ल्यूडी के जेई यशपाल यादव ने निरीक्षण किया तो नाला अवैध पाया गया।
उन्होंने एनओसी के हिसाब से चिन्हांकन शुरू किया तो दोबारा निशान लगाए जाने पर दुकानदारों में आक्रोश बढ़ गया और पालिका कर्मचारियों और व्यापारियों में नोकझोंक हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें