फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आंधी में ट्रैक्टर-ट्रॉली 10 फीट गरी खंती में पलटी, दो घंटे दबा रहा युवक

विज्ञापन
फोटो-04-घायल मोहित। संवाद
विज्ञापन
असोथर। मर्का खदान से मौरंग लादकर आ रहा ट्रैक्टर शनिवार रात तेज आंधी में अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खंती में जा गिरा। सहचालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिसे करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विधातीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक कुलदीप यादव, सहचालक मोहित यादव के साथ मौरंग लादकर असोथर आ रहे थे। मुराइनडेरा के पास आंधी आने से सड़क पर उड़ी धूल के कारण चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन असंतुलित होकर करीब 10 फीट गहरी खंती में जा गिरा। हादसे में चालक दूर जा गिरा जबकि मोहित ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे मोहित यादव को बाहर निकाला गया। घायल को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने पोकलैंड व जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बाहर निकाली।
विज्ञापन



बाइक फिसलने से जीजा-साला घायल
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर तिराहे के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। हादसे में जाफरगंज थाने के लक्ष्मणुपर गुधौली गांव निवासी हरिशंकर और जीजा रामबाबू निवासी सुजावलपुर थाना बकेवर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने हरिशंकर का दाहिना पैर फ्रैक्चर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामबाबू ने बताया कि वे सुजावलपुर से हरदौलपुर गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में बाइक फिसलने से हादसा हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

बाइक सवार को टक्कर मार ऑटो पलटा, पांच घायल

जाफरगंज। जोनिहां-अमौली मार्ग पर ऑटो टक्कर से रविवार को बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौरा निवासी श्यामबाबू जाफरगंज थाना क्षेत्र के मांझेपुर गांव में सुशील उर्फ मंझिल के नलकूप में परिवार समेत रहकर गेहूं की कतराई करता है। वह रविवार को बाइक से गांव जा रहा था। मांझेपुर शराब दुकान के पास जहानाबाद की ओर से सवारियां लेकर आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार जाफरगंज निवासी कमीजा, हसरतुन, गीता व मलवां के अल्लीपुर निवासी सोहनलाल घायल हो गए। वहीं ऑटो चालक मौके से भाग निकला।

बस और डंपर की भिड़ंत में एक घायल

फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस और डंपर की रविवार सुबह भिड़ंत हो गई। आगरा जिला सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मेनरोड देवरी निवासी प्रदीप रोडवेज चालक हैं। वह आगरा से रोडवेज लेकर बनारस जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के बाईपास में बस और डंपर आपस में टकरा गए। हादसे में बस चालक प्रदीप कुमार घायल हो गया। पुलिस ने प्रदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

फोटो-04-घायल मोहित। संवाद

फोटो-04-घायल मोहित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें