फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टायर फटने से पलटा ट्रैक्टर, किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
फोटो-14-पलटा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के जरौली गांव में सोमवार सुबह टायर फटने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

जरौली गांव निवासी देवराज प्रजापति (45) किसान थे। सोमवार सुबह वह ट्रैक्टर से नरैनी भट्टा से घर निर्माण के लिए ईंट लेकर गांव लौट रहे थे। असोथर-विजयीपुर मार्ग पर स्थित किरणलता महाविद्यालय के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से देवराज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटवाकर देवराज को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि अगला टायर फटने से ट्रैक्टर पलट गया। इससे किसान की दबकर मौत हो गई है।

फोटो-14-पलटा ट्रैक्टर। संवाद- फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद

फोटो-14-पलटा ट्रैक्टर। संवाद- फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें