फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रंजिश में ट्रैक्टर चालक से मारपीट, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली। बांदा जिले के देवरी निवासी गुरु प्रसाद ने दतौली गांव के तीन युवकों पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने लूट की घटना से इन्कार करते हुए दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कही है।
विज्ञापन

गुरु प्रसाद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह ट्रैक्टर लेकर दतौली ईंट भट्ठे की ओर जा रहा था। रास्ते में दतौली गांव के तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर रुकवा लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
साथ ही 20 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीन ली। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। आपसी समझौता हो गया है। लूटपाट का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें