फाइल फोटो-08-पसुन्नी। स्रोत परिजन
ललौली (फतेहपुर)। कानपुर-बांदा मार्ग पर मंगलवार रात ललौली क्षेत्र में अचानक वनरोज के सामने आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे युवक की गिरकर मौत हो गई।
कानपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र के टिकुवापुर गांव निवासी चंद्रभान ने बताया कि वह छोटे भाई पसुन्नी (28) के साथ ट्रैक्टर से बांदा जिले के जसपुरा ईंट उतारने गया था। देर रात दोनों भाई लौट रहे थे।
ललौली के पास केसर ढाबा के समीप अचानक वनरोज सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर डिवाइडर से जा भिड़ा। टक्कर के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा पसुन्नी नीचे गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को कानपुर इलाज के लिए भेजा लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
फाइल फोटो-08-पसुन्नी। स्रोत परिजन