फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर व कार का नंबर डाल बेचते थे बाइक

Mon, 01 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
खागा कोतवाली में पकड़े गए बदमाश और बरामद बाइकें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात अमांव हाईवे पर मुठभेड़ में बाइक चोरों का एक गिरोह पकड़ा। हालांकि केवल दो सदस्य ही हत्थे चढ़ सके और  दो भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस को चोरी व लूट की 13 बाइकें मिलीं। यह गैंग बाइक हथियाने के बाद उस पर ट्रैक्टर या कार का नंबर डाल कर बेच देता था। पकड़े गए दोनों युवक कौशांबी जिले के निवासी हैं। पुलिस का दावा है कि गैंग की कई जनपदों में पकड़ है।
विज्ञापन



कार्यवाहक खागा सीओ पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी राकेश उर्फ लाला, शिवलखन, हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी एजाज अंसारी और सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहेरा सादात निवासी सरफराज उर्फ सोनू चोरी की बाइकें लेकर सौदेबाजी कर रहे थे।


कोतवाल मोहम्मद शरीफ खान की टीम ने सूचना पर घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाश राकेश उर्फ लाला और शिवलखन को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी दोनों साथी भाग निकले। इनकी निशानदेही पर 13 बाइकें बरामद की गई। आरोपियों के हत्या के प्रयास, चोरी, फर्जीवाड़े समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन



आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग इलाहाबाद, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़ से बाइकें चोरी कर लाते हैं। मौका पड़ने पर लूट भी कर लेते हैं, यहां 15 से 30 हजार रुपये में बाइक बेच देते हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों से बरामद बाइकें  चेचिस नंबर के आधार पर ट्रैस की जा रही है। चांदपुर थाने व शहर से चोरी बाइकें भी मिली हैं।



ट्रैक्टर और शहर की बाइक का नंबर निकला- फतेहपुर। शातिरों ने चोरी बाइकों की नंबर प्लेट बदल दी थी। पुलिस ने एक बाइक का नंबर का ट्रैस किया तो वह आयशर ट्रैक्टर का नंबर निकला। वहीं दूसरी बाइक का नंबर आबूनगर इलाके की एक बाइक का निकला है। एक नंबर की दो बाइक होने से कोई जल्दी से पकड़ भी नहीं सकता था। आरोपियों के पास बाइकों के फर्जी कागजात भी मिले हैं।



एजेंट के लुटेरों को भी किया शामिल  - फतेहपुर। बाइक चोरों के हत्थे चढ़े गैंग में जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी एजाज अंसारी और सुल्तानपुर घोष थाना के बहेरा सादात निवासी सरफराज उर्फ सोनू के साथ शामिल किया गया है। यह आरोपी पिछले माह वेस्टर्न कंपनी के एजेंट से लाखों की लूटपाट के मामले में ट्रैस किए गए हैं, लेकिन पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम है। चर्चा है कि पुलिस ने शिकं जा कसने के लिए आरोपियों को बाइक चोरों के गैंग में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें