फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में टूरिस्ट बस टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार भोर पहर कोहरे की वजह से दो ट्रक टकरा गए थे। क्षतिग्रस्त एक ट्रक हाईवे किनारे हाइड्रा से हटाकर सर्विस लेन में खड़ा कराया जा रहा था। इसी दौरान गाजियाबाद से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कुछ यात्री मामूली रूप जख्मी हुए।
विज्ञापन

हादसा मलवां थाना क्षेत्र हाईवे पर बरौरा मोड़ के पास हुआ। हादसे में चालक रवि निवासी आगरा व खलासी अंकित निवासी प्रतापगढ़ घायल हो गए। यात्रियों में बनारस निवासी अमनप्रीत पुत्री प्रीतम, दिल्ली निवासी सगे भाई कुनाल व राजू सिंह भी घायल हुए। बाकी यात्री एक दूसरे पर गिरने से चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। टूरिस्ट बस में कुल 40 यात्री सवार थे। पांच के अलावा बाकी सभी सुरक्षित हैं। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि यात्रियों को रोडवेज से गंतव्य को भेजा गया है। यात्री प्रयागराज और वाराणसी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें